यूनाइटेड टॉकीज परिसर के व्यापारियों व अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

By Liberal Media

Published On:

Date:

गोलघर सिनेमा रोड स्थित यूनाइटेड टॉकीज परिसर में संचालित दो मंजिला कॉम्प्लेक्स के व्यापारी एवं अधिवक्ता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले और अपनी समस्या से अवगत कराया। पीड़ितों ने बताया कि वे विगत लगभग 20 वर्षों से परिसर में अपने जीविकोपार्जन हेतु व्यापारिक एवं पेशागत गतिविधियां संचालित कर रहे हैं।

व्यापारियों का आरोप है कि तीन माह पूर्व कॉम्प्लेक्स के एक साझेदार के पति मोहम्मद सोहैब अहमद (सोनी) द्वारा अन्य साझेदारों की अनुमति के बिना जबरन कब्जा व धन उगाही की नीयत से उनसे बड़ी धनराशि की मांग की जा रही है। मांग पूरी न होने पर दुकानों को जबरन खाली कराने और ताला बंद करने की धमकी दी जा रही है।

अधिवक्ता दिलीप रस्तोगी, सत्येन्द्र कुमार मिश्रा और साकेत गुप्ता ने बताया कि पूर्व में भी बिना पूर्व सूचना के किरायेदारी की शर्तों के विपरीत किराया बढ़ाया गया था, जिसे उन्होंने व्यापार और पेशा शांतिपूर्वक चलाने के लिए स्वीकार कर लिया था।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights