बदायूं में आम के पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी

By Liberal Media

Published On:

Date:

बदायूं। जनपद के थाना कादर चौक क्षेत्र अंतर्गत गांव खितौलिया में एक व्यक्ति का शव आम के बाग में आम के पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नत्थू लाल पुत्र केवल राम के रूप में हुई है, जो बीते 15 दिनों से लापता था।

परिजनों के अनुसार नत्थू लाल 14 जनवरी को अदालत में तारीख लेने गया था, लेकिन उसके बाद घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। शुक्रवार को ग्रामीणों ने गांव के पास स्थित आम के बाग में उसका शव पेड़ से लटका देखा, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

बताया जा रहा है कि करीब एक माह पूर्व गांव के ही नरेश से शराब पीने को लेकर नत्थू लाल का विवाद हुआ था, जिसमें उसे चोटें भी आई थीं। उस मामले में पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई करते हुए नत्थू लाल का चालान किया था, जिसकीि जिसकी तारीख लेने वह अदालत गया था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights