पीठ दर्द में ChatGPT से सलाह लेकर दवा खाना पड़ा भारी, शुरू हुई आंतरिक ब्लीडिंग

By Liberal Media

Published On:

Date:

पीठ दर्द से परेशान एक मरीज ने ChatGPT से पूछकर बिना चिकित्सकीय जांच के दवा खा ली, जिसके बाद उसे आंतरिक ब्लीडिंग की शिकायत हो गई। मामले को लेकर एम्स की डॉक्टर उमा कुमार ने एआई की मदद से आत्म-उपचार करने के खतरे बताए हैं।
डॉ. उमा कुमार के अनुसार, मरीज ने गैर-स्टेरॉयडल एंटी-इंफ्लेमेटरी दवाएं (NSAIDs) ली थीं, जो कुछ स्थितियों में गंभीर साइड इफेक्ट पैदा कर सकती हैं। दवा लेने के बाद मरीज की हालत बिगड़ी और अस्पताल में इलाज कराना पड़ा।
डॉक्टरों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि इलाज या दवाओं के लिए एआई या इंटरनेट पर निर्भर रहना खतरनाक हो सकता है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या में योग्य चिकित्सक से परामर्श लेना ही सुरक्षित विकल्प है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights