शहीद ऊधम सिंह इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

By Liberal Media

Published On:

Date:

शाहजहांपुर (खुटार)। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात निदेशालय के निर्देशानुसार खुटार क्षेत्र के रामपुर कला स्थित शहीद ऊधम सिंह इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी यातायात के निर्देशन में प्रभारी यातायात विनय कुमार पाण्डेय ने किया।
इस दौरान टी.एस.आई. विनय पांडेय ने छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए दोपहिया वाहन पर हेलमेट और चार पहिया वाहन पर सीटबेल्ट के प्रयोग की शपथ दिलाई। साथ ही मोबाइल फोन का उपयोग न करने, ट्रिपल राइडिंग, ओवरस्पीडिंग और शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील की।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सर्वजीत सिंह, विद्यालय स्टाफ तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। टी.एस.आई. ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर ही सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है और अमूल्य जीवन की रक्षा संभव है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights