भवनकर व जलकर वसूली के लिए वार्डों में लगाए गए कैंप–29 जनवरी तक शिविरों के माध्यम से जमा होगा टैक्स

By Liberal Media

Published On:

Date:

जलालाबाद(शाहजहांपुर)। नगर पालिका परिषद जलालाबाद द्वारा राजस्व वसूली को गति देने के उद्देश्य से नगर के विभिन्न वार्डों में भवनकर एवं जलकर वसूली के लिए कैंप लगाए गए हैं। शुक्रवार को पालिका कर्मियों ने वार्ड अंगद नगर, शास्त्री नगर, प्रेम नगर एवं सुभाष नगर में शिविर आयोजित कर नागरिकों से भवनकर, जलकर एवं जलमूल्य जमा कराया।
कैंपों का निरीक्षण संबंधित लिपिक मोहम्मद जीशान एवं लिपिक नितिन शर्मा ने किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व वसूली कार्य में लगे कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए।
लिपिक मोहम्मद जीशान ने वार्डवासियों से मुलाकात कर शीघ्र टैक्स जमा करने की अपील की। उन्होंने बताया कि शिविरों के अतिरिक्त प्रत्येक कार्य दिवस में नागरिक नगर पालिका परिषद जलालाबाद कार्यालय में भी अपना बकाया टैक्स जमा कर सकते हैं।
राजस्व वसूली कार्य में संग्रहकर्मी राममोहन राठौर, अजीत श्रीवास्तव, सुधीर राठौर, नितेश कटियार, सुजीत शुक्ला, मोबीन शाह, अनवर एवं रामू वाल्मीकि पूरी तत्परता से जुटे रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights