पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय बजरंग दल महानगर मुरादाबाद की ओर से जिलाधिकारी मुरादाबाद को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मुरादाबाद के भटवाली क्षेत्र स्थित सरकारी निराश्रित गौवंशीय गोशाला में गौवंशों की बदहाल स्थिति पर गंभीर चिंता जताई गई है।
राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने बताया कि गोशाला में गौवंश भूख से तड़प रहे हैं, बीमारी और इलाज के अभाव में मर रहे हैं तथा ठंड से ठिठुर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं को गौभक्त बताते हैं और उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक सरकारी गौशालाएं संचालित हो रही हैं, लेकिन इसके बावजूद सरकारी गोशालाओं में गौ माता की यह हालत अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
रोहन सक्सेना के अनुसार 15 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय बजरंग दल की टीम मौके पर पहुंची थी, जहां छह गौवंश मरणासन्न अवस्था में पड़े मिले। कई गौवंश बीमार थे, न उनके शरीर पर जूल था और न ही ठंड से बचाव की कोई व्यवस्था।








