इलाज में लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों का अस्पताल पर हंगामा

By Liberal Media

Published On:

Date:

AGRA, UP
LIBERAL MEDIA

आगरा में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने निजी अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। डिलीवरी के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर समय से इलाज न मिलने से प्रसूता की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन किया।

मामला ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित उत्तम हॉस्पिटल का है। जानकारी के अनुसार प्रसूता ने अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया था। डिलीवरी के बाद अचानक महिला की तबीयत बिगड़ गई, लेकिन आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने समय रहते उचित इलाज नहीं किया।

महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजन भड़क उठे और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख अस्पताल के कई कर्मचारी मौके से फरार हो गए।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights