नई दिल्ली। प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित नौ दिवसीय विश्व पुस्तक मेला में अर्थियन सोसाइटी के निदेशक एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. इरफान ह्यूमन की पुस्तक “साइबोर्ग विज्ञान कथाएं” का विमोचन किया गया। पुस्तक का लोकार्पण डॉ. सी.वी. रामन विश्वविद्यालय एवं रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, भोपाल के चांसलर तथा आईसेक्ट के संस्थापक, प्रख्यात शिक्षाविद् संतोष चौबे ने किया।
इस अवसर पर संतोष चौबे ने पुस्तक के विषय की सराहना करते हुए कहा कि विज्ञान लेखकों को ऐसे रोचक और नवाचारी विषयों पर लेखन करना चाहिए, जिससे बच्चों और विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास हो सके। उन्होंने कहा कि विश्व पुस्तक मेला लेखक, पाठक और प्रकाशक के बीच संवाद का सशक्त मंच है, जो साहित्य की विविध धाराओं को एक साथ जोड़ता है।
इससे पूर्व विश्व पुस्तक मेला का उद्घाटन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में अतिथि देश क़तर और फ़ोकस देश स्पेन के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। मेले में अभिनेत्री एवं राजनेताजी हेमा मालिनी, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, संगीतकार रिक्की केज, अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला सहित अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लेखक, वक्ता एवं विशेषज्ञों ने सहभागिता की।
डॉ. इरफान ह्यूमन ने बताया कि 18 जनवरी तक चलने वाले इस विश्व पुस्तक मेला में दुनिया भर के 1,000 से अधिक प्रकाशक भाग ले रहे हैं, जो 35 से अधिक देशों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इनमें रूस, जापान, पोलैंड, फ्रांस, कज़ाख़िस्तान, हंगरी और चिली प्रमुख हैं। मेले के दौरान 600 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें 1,000 से अधिक वक्ता भाग लेंगे। अंतरराष्ट्रीय सहभागिता के अंतर्गत ऑस्ट्रिया और यूक्रेन की संयुक्त साहित्यिक प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र है, जो भाषाई और सांस्कृतिक विमर्श को सशक्त रूप से प्रस्तुत करती है।
विश्व पुस्तक मेला में डॉ. इरफान ह्यूमन की पुस्तक का विमोचन
Published On:
Date:











Very Nice coverage
Very Nice coverage for up & uk
Very Nice coverage for up & uk
Very Nice coverage for up & uk
Thanks Liberal media teem