बदायूं। दातागंज क्षेत्र के गांव नगला बसेला में नीम के पेड़ से 22 वर्षीय पुरुषोत्तम का शव फंदे में लटका मिला। परिजनों ने प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, युवक का नाम पुरुषोत्तम पुत्र पान सिंह था। परिजनों ने बताया कि युवक का गांव की किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसी कारण हत्या की गई। घटना के समय पुरुषोत्तम अपने फूफा के घर पर ठहरा था और शाम 6:00 बजे एक कॉल आने के बाद वह घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।
परिजनों का कहना है कि शव को फंदे में लटकाकर हत्या को फांसी जैसा दिखाने का प्रयास किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।c








