बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर समाजसेवी ने 80 वर्षीय वृद्ध से केक कटवाया, बच्चों में बांटी स्टेशनरी

By Liberal Media

Published On:

Date:

गोला ब्लॉक के अहिरौली गांव में समाजसेवी और बसपा नेता रोहित मिश्र ने बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर 80 वर्षीय वृद्ध से केक काटवाया गया और गांव के बच्चों में स्टेशनरी सामान जैसे कॉपी, कलम, कटर, रबर और ऊनी वस्त्र बांटे गए।

कार्यक्रम में रोहित मिश्र ने कहा कि बसपा शासन के दौरान किसान, व्यापारी और आमजन चैन से रहते थे, जिससे पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन उनके सच्चे समर्थकों के बीच मनाना ही इसकी वास्तविक सार्थकता है।

बसपा नेता रोहित मिश्र ने प्रदेश में बसपा के बढ़ते जनाधार का हवाला देते हुए कहा कि बहन जी की ही अगली सरकार बनेगी।

कार्यक्रम में रामप्रसाद भारती, सुरजु भारती, बेचन भारती, इनर्मल भारती, पूर्व प्रधान राजाराम भारती, ज्ञान मिश्र, पंकज दुबे, पप्पू भारती, सुदर्शन भारती और चंदन भारती सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights