मकर संक्रांति पर चाइनीज मांझा बना जानलेवा, युवक बाल-बाल बचा — अपर पुलिस अधीक्षक ने दी सख्त चेतावनी

By Liberal Media

Published On:

Date:

मकर संक्रांति के पर्व पर पतंगबाजी के दौरान प्रतिबंधित चाइनीज मांझा एक बार फिर जानलेवा साबित होते-होते बच गया। शहर क्षेत्र में एक युवक स्कूटी से जा रहा था, तभी अचानक सड़क पर लटक रहा चाइनीज मांझा उसकी गर्दन के पास आ गया। समय रहते युवक के रुक जाने से बड़ा हादसा टल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मांझा हटाया और युवक को सुरक्षित निकाला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि चाइनीज मांझा पूरी तरह प्रतिबंधित है और इसका उपयोग कानूनन अपराध है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि जो भी व्यक्ति चाइनीज मांझा बेचते या इस्तेमाल करते हुए पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपर पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से अपील की कि मकर संक्रांति जैसे पर्व को सुरक्षित और खुशहाल बनाने के लिए केवल सूती धागे के मांझे का ही प्रयोग करें और खतरनाक चाइनीज मांझे से पूरी तरह दूरी बनाए रखें।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights