आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता पर फायरिंग का 24 घंटे में खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

मेरठ में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता पर हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया है। स्वॉट टीम और थाना परतापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा और मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार 14 जनवरी 2026 को संजय सिंह पुत्र बनारसी दास निवासी सुशांत सिटी, थाना परतापुर मेरठ अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से ड्यूटी जा रहे थे। इसी दौरान गुननाज नर्सरी के पास मोटरसाइकिल सवार एक युवक ने जान से मारने की नीयत से फायर किया। गोली गाड़ी के बोनट और शीशे में लगी, जिससे संजय सिंह बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना के संबंध में थाना परतापुर में मुकदमा संख्या 031/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights