शाहजहाँपुर।
पंडित राम प्रसाद बिस्मिल स्वतंत्र छात्र इकाई द्वारा गुरुवार को शहीदों को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में छात्र नेता एवं प्रमुख समाजसेवक हर्ष पांडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर समाजसेवक उदित सिंह, अतितोष सिंह, शिवम सिंह, आदित्य शर्मा, आफताब, हिमांशु वर्मा सहित अनेक युवा उपस्थित रहे। सभी ने शहीदों के बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
समाजसेवक हर्ष पांडे ने कहा कि जो जवान सरहद पर रहकर देश की रक्षा करते हैं, उनका ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता। हम उन्हें केवल नमन और सलामी देकर ही सम्मानित कर सकते हैं।
शहीदों को नमन कर अर्पित की पुष्पांजलि
Published On:
Date:








