शाहजहांपुर: स्वामी चिन्मयानंद को सरोपा पहनाकर सम्मानित, शैक्षणिक क्षेत्र में नए अवसरों का आगाज

By Liberal Media

Published On:

Date:

स्वामी शुकदेवानंद कालेज को राज्य विश्वविद्यालय का दर्जा मिलने की खुशी में कालेज के शिक्षक और स्टाफ ने मुमुक्षु शिक्षा संकुल अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती को सरोपा पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कालेज परिसर में शिक्षक और अधिकारी उपस्थित रहे और समारोह में शैक्षणिक गरिमा और उत्साह का माहौल बना रहा।

इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. विकास खुराना ने कहा कि ब्रिटिशकाल में शाहजहांपुर शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी था, लेकिन समय के साथ यहां शिक्षा का स्तर गिर गया था। इसके कारण छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए अन्य जनपदों में जाना पड़ता था और अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश में उनके साथ भेदभाव होता था।

वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. आदर्श पांडे ने कहा कि राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना से शाहजहांपुर का शैक्षणिक स्तर सुधरेगा और शिक्षक-शिक्षिकाओं के शोध कार्यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलेगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights