धूमधाम से मनाया गया बसपा सुप्रीमो मायावती का 70वां जन्मदिन, 2027 में पूर्ण बहुमत की सरकार का दावा

By Liberal Media

Published On:

Date:

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बसपा सुप्रीमो मायावती का 70वां जन्मदिन झांसी में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर झांसी के कुंज वाटिका में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान बसपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मायावती के जन्मदिन की खुशियां मनाईं। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और आने वाले चुनाव में उत्तर प्रदेश में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में बहन कुमारी मायावती पांचवीं बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेंगी।

लालाराम अहिरवार ने कहा कि अब वक्त आ गया है जब बसपा का हर सिपाही पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुका है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights