ताजमहल में प्रस्तावित शाहजहां उर्स का हिंदूवादी संगठनों ने किया विरोध, एएसआई कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

By Liberal Media

Published On:

Date:

आगरा में ताजमहल के अंदर प्रस्तावित तीन दिवसीय शाहजहां उर्स को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने एएसआई कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एएसआई के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला फूंका। साथ ही उर्स आयोजन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

हिंदूवादी संगठनों का कहना है कि ताजमहल में उर्स कराने का मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसे में कोर्ट का फैसला आने से पहले उर्स की तैयारी करना न्यायिक प्रक्रिया के विरुद्ध है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि ताजमहल के अंदर उर्स का आयोजन किया गया तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।

प्रदर्शन कर रहे संगठनों ने ताजमहल को तेजोमहालय शिव मंदिर बताते हुए कहा कि वे इसे वापस लेकर रहेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी अपील की कि ताजमहल में प्रस्तावित उर्स पर तत्काल रोक लगाई जाए।

गौरतलब है कि आज से शाहजहां का तीन दिवसीय उर्स प्रस्तावित है, जिसको देखते हुए एएसआई कार्यालय और ताजमहल परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights