केंद्रीय मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की उपस्थिति में हनुमत धाम प्रबंध समिति की ओर से मकर संक्रांति के पावन अवसर पर हनुमत धाम प्रांगण में भव्य खिचड़ी भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य लाभ अर्जित किया।
हनुमत धाम परिसर में खिचड़ी के साथ-साथ जलेबी, चाय एवं अन्य खाद्य पदार्थों के कई स्टॉल लगाए गए थे, जहां दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। भक्तों में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में हनुमत धाम प्रबंध समिति के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुरेश सिंघल, चंद्रशेखर खन्ना, धीरू, अरविंद कुमरा, कुलदीप गुप्ता, अंशुमान अग्रवाल, अनुज खन्ना, संजय अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री सुरेश कुमार खन्ना स्वयं खिचड़ी परोसते हुए भंडारे का संचालन किया। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी और कहा कि यह पर्व हमारी आस्था और सांस्कृतिक धरोहर को प्रकट करता है। नगर आयुक्त विपिन कुमार मिश्रा सहित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।








