उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद के सितारगंज क्षेत्र अंतर्गत शहदौरा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार ने ग्राम प्रधान सहित दर्जनों ग्रामीणों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने गंगवार परिवार के प्रति अपना समर्थन जताते हुए कहा कि वे गंगवार परिवार के निर्णय के साथ खड़े रहेंगे।
ग्रामीणों ने कहा कि पिछले चुनाव में उनसे जो गलती हुई थी, उसे इस बार नहीं दोहराया जाएगा। गंगवार परिवार के कहने पर सौरभ बहुगुणा को चुनाव लड़ाया जाएगा। लंबे समय से चले आ रहे मतभेदों के बाद गंगवार और बहुगुणा परिवार के एक साथ आने को क्षेत्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार ने कहा कि बहुगुणा परिवार और उनका साथ पहले भी था, लेकिन कुछ बिचौलियों के कारण मतभेद उत्पन्न हो गए थे।








