परचून की दुकान में आगजनी, नकदी समेत लाखों का नुकसान

By Liberal Media

Published On:

Date:

वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र अंतर्गत चक्रपानपुर गांव में बीती रात अज्ञात शरारती तत्वों ने एक परचून की दुकान में आग लगा दी। इस घटना में गुमटी के भीतर रखा करीब छह हजार रुपये नकद और लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

गांव निवासी सुरेंद्र राजभर ने बताया कि वह गुमटी लगाकर परचून की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात गांव की एक महिला ने गुमटी से धुआं उठता देखा और अंदर आग धधकती हुई नजर आई, जिसके बाद उसने तत्काल सुरेंद्र को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सुरेंद्र अपने बेटे सूरज के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक गुमटी पूरी तरह आग की चपेट में आ चुकी थी। कुछ ही देर में दर्जनों ग्रामीण भी वहां पहुंच गए और बाल्टियों से पानी डालकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था।

पीड़ित के अनुसार आगजनी की इस घटना में करीब छह हजार रुपये नकद समेत लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights