हनुमत धाम में मकर संक्रांति पर भव्य खिचड़ी भंडारे का आयोजन, उमड़ी आस्था की भीड़

By Liberal Media

Published On:

Date:

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर हनुमत धाम प्रबंध समिति की ओर से आज हनुमत धाम प्रांगण में भव्य खिचड़ी भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य लाभ अर्जित किया।

हनुमत धाम परिसर में खिचड़ी के साथ-साथ जलेबी, चाय एवं अन्य खाद्य पदार्थों के कई स्टॉल लगाए गए थे, जहां दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। भक्तों में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

इस आयोजन को सफल बनाने में हनुमत धाम प्रबंध समिति के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुरेश सिंघल ,चंद्रशेखर खन्ना, धीरू, अरविंद कुमरा, कुलदीप गुप्ता, अंशुमान अग्रवाल, अनुज खन्ना, संजय अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।

कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त विपिन कुमार मिश्रा सहित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights