Jhansi | Liberal Media लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में तैनात वरिष्ठ लिपिक संतोष निरंजन को एंटी करप्शन टीम ने ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बाबू पर विभाग से रिटायर हो चुके एक कर्मचारी का फंड दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार संतोष निरंजन ने संबंधित रिटायर्ड कर्मचारी से फंड भुगतान कराने के एवज में ₹40,000 की मांग की थी। सौदा तय होने के बाद पीड़ित के पुत्र को ₹20,000 की पहली किस्त देने के लिए बुलाया गया। जैसे ही उसने तय रकम संतोष निरंजन को सौंपी, मौके पर पहले से तैनात एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया।
एंटी करप्शन टीम आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। इस गिरफ्तारी से विभाग में हड़कंप मच गया है और भ्रष्टाचार को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।








