प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में भीषण आग, मची अफरा-तफरी

By Liberal Media

Published On:

Date:

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)। महाकुंभ मेला क्षेत्र में मंगलवार को एक शिविर में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें दूर तक दिखाई दीं और शिविर में रखा सामान जलकर खाक हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग नारायण शुक्ला धाम शिविर में लगी। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया।

राहत की बात यह रही कि समाचार लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन और मेला सुरक्षा से जुड़े अधिकारी मौके पर मौजूद हैं तथा स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। आग पर काबू पाने के साथ-साथ आसपास के शिविरों को सुरक्षित दूरी पर खाली कराया गया।

प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और मेला क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights