कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वरिष्ठ समाजसेवी महेश मित्तल के आवास पहुंचकर जताया शोक

By Liberal Media

Published On:

Date:

उत्तराखंड के सितारगंज में वरिष्ठ समाजसेवी महेश मित्तल के पिता स्वर्गीय जगदीश प्रसाद मित्तल (83) के निधन पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। मंत्री ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि स्वर्गीय जगदीश प्रसाद मित्तल ने सादगीपूर्ण जीवन जीते हुए समाज के लिए निरंतर योगदान दिया। उन्होंने अपने परिवार को भी समाजसेवा, दान-पुण्य और सामाजिक जिम्मेदारियों के लिए प्रेरित किया, जो अनुकरणीय है।

इस दौरान पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह, ब्लॉक प्रमुख उपकार बल, वरिष्ठ भाजपा नेता गुरजीत सिंह, अमरजीत कटवाल, उमेश अग्रवाल, दीपक गुप्ता, एडवोकेट जी.एस. बेदी, सौरभ अरोड़ा, राजेंद्र तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights