मऊ। कोपागंज और घोसी बॉर्डर के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बाइक सवार बदमाशों ने स्वर्ण व्यापारी जितेंद्र वर्मा से लूट की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित जितेंद्र वर्मा दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
बताया गया कि बदमाशों ने धमकाकर जितेंद्र वर्मा से नकदी समेत अन्य कीमती सामान लूट लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोपागंज और घोसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ कर बदमाशों के हुलिये के बारे में जानकारी ली और आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है








