आसपा उतारेगी विधानसभा प्रत्याशी, दलित उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं : महक सिंह

By Liberal Media

Published On:

सितारगंज, उत्तराखंड।
भीम आर्मी–आज़ाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह पिथौरागढ़ से लौटते समय सितारगंज पहुंचे। इस दौरान वे जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार के आवास पर रुके, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की।

महक सिंह ने मेरठ की घटना को लेकर कहा कि दलित उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अंकित भंडारी प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह हमारी बेटी है और इस मामले में राजनीति नहीं बल्कि निष्पक्ष व ईमानदार जांच होनी चाहिए।

इसके बाद उन्होंने लोका स्थित शहीद बृजनंदन स्मारक पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि जनप्रतिनिधियों को ऐसे स्मारकों के सौंदर्यीकरण और संरक्षण पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालयों और प्रमुख संस्थानों का नाम शहीदों के नाम पर रखा जाना चाहिए।

सितारगंज विधानसभा को लेकर उन्होंने कहा कि आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं पर नाजायज मुकदमे दर्ज किए गए है

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights