अधजले शव मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में शिनाख्त कर आरोपी गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

मेरठ/ थाना सरधना क्षेत्र अंतर्गत मिले अज्ञात अधजले शव के मामले में मेरठ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर मृतक की शिनाख्त कर मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल आरोपी टेम्पो संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक और अभियुक्त एक-दूसरे के पूर्व परिचित नहीं थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू की और तकनीकी व मैनुअल इनपुट के आधार पर मृतक की पहचान सुनिश्चित की गई। इसके बाद आरोपी को चिन्हित कर उसे हिरासत में लिया गया।

पूछताछ के बाद आरोपी की संलिप्तता स्पष्ट होने पर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में आगे की विवेचना जारी है और अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights