बीकेटी में एसीपी कोर्ट अभी तक संचालित नहीं, अधिवक्ताओं में रोष

By Liberal Media

Published On:

Date:

बीकेटी, लखनऊ। बीकेटी बार एसोसिएशन की आपात बैठक में जानकारी दी गई कि तहसील में उपजिलाधिकारी और अन्य अधिकारी लगभग 2 माह से अनुपस्थित हैं, जिससे न्यायिक कार्य बाधित हैं। सहायक पुलिस आयुक्त का न्यायालय भवन उपलब्ध होने के बावजूद अभी तक फर्नीचर व अन्य व्यवस्थाएं नहीं की गई हैं। अधिवक्ताओं को बांसमंडी, डालीगंज व लखनऊ जाना पड़ रहा है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने चेतावनी दी कि अगर तत्काल सुधार नहीं हुआ तो अधिवक्तागण आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights