मथुरा। जहरीले सांप के काटने के बाद एक ई-रिक्शा चालक इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचा, लेकिन उसे लेकर हुए विवाद ने अस्पताल परिसर में हंगामा मचा दिया। चालक ने सांप को जेब में रखा हुआ था।
चालक ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन ने पहले सांप छोड़ने के लिए कहा और फिर छोड़ने पर ही इलाज करने की बात कही। नाराज चालक ने इस व्यवहार के विरोध में अस्पताल के बाहर जाम लगाया और हंगामा किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे हड़कंप मच गया।








