फ़िरोज़ाबाद। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के लोअर गंग नहर इलाके में खनन में लगे डम्फर ने तेज रफ्तार से बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें भाई-बहन सुमित और खुशबू घायल हो गए। बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
स्थानीय लोगों ने घटना के विरोध में सड़क जाम लगा दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और जाम हटाया। घायल दोनों को उपचार के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
घटना स्थल पर लोगों का आरोप है कि डम्फरों पर कोई नंबर प्लेट नहीं है और प्रशासन उन्हें खुली छूट दे रखी है।








