उत्तराखंड का लोकप्रिय उत्तरायणी पर्व पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास और पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। कार्यक्रमों की शुरुआत उत्तरांचल पर्वतीय रामलीला से हुई, जहां से रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ यात्रा मुख्य बाजार होते हुए श्रीरामलीला मैदान पहुंची। इस दौरान मां नंदा-सुनंदा की भव्य डोली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
मुख्य चौराहे पर पारंपरिक लोक नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह, ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल सहित कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक लोग यात्रा के साथ मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र कोतवाल सुंदरम शर्मा पुलिस टीम के साथ तैनात रहे, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।










