इंडियन डेंटल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठितडॉ. रजत अग्रवाल बने अध्यक्ष

By Liberal Media

Published On:

Date:

शाहजहांपुर में इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) के जिला स्तरीय चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए। चुनाव में डॉ. रजत अग्रवाल को जिलाध्यक्ष, डॉ. अंकित अग्रवाल को सचिव एवं डॉ. हर्ष विजय सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया।

चुनाव उपरांत आयोजित बैठक में नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. रजत अग्रवाल ने कहा कि आईडीए मरीजों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए वर्ष भर विभिन्न क्षेत्रों में नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं उपचार शिविर आयोजित करेगी, ताकि जरूरतमंद लोगों को बेहतर और सस्ता इलाज मिल सके।

सचिव डॉ. अंकित अग्रवाल ने बताया कि अब जिले में ही दांतों से जुड़ी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। गंभीर दंत रोगों के उपचार, ऑपरेशन और फिक्स बत्तीसी जैसी सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल रही हैं, जिससे मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़ रहा।

कोषाध्यक्ष डॉ. हर्ष विजय सिंह ने बताया कि जनपद में 45 से अधिक पंजीकृत दंत चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights