महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रामीणों ने एक विशाल अजगर को आबादी के पास देखा। अजगर के दिखाई देने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग को अवगत कराया। सूचना पर वन विभाग की उत्तरी चौक रेंज टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।
रेस्क्यू अभियान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। अजगर को पकड़ने के बाद वन विभाग की टीम ने उसे नजदीकी जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि ऐसे किसी भी वन्य जीव के दिखने पर घबराएं नहीं और तत्काल विभाग को सूचना दें।
नौतनवा थाना क्षेत्र में विशाल अजगर का सफल रेस्क्यू
Published On:
Date:








