बदायूं जिले के उझानी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कुंडा नरसिंहपुर स्थित मेंथा फैक्टरी में तीन सुरक्षा गार्डों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तीनों के शव फैक्टरी के केबिन में पड़े मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और परिजनों की भारी भीड़ फैक्टरी परिसर में जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार, सुबह जब फैक्टरी में काम शुरू हुआ तो केबिन के अंदर तीन सुरक्षा कर्मियों के शव पड़े मिले। एक गार्ड को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जबकि दो गार्डों के शवों को परिजनों और भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने पोस्टमार्टम के लिए उठाने नहीं दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई बार तीखी झड़प भी हुई।
एक मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि मौत दम घुटने से हुई है।








