सोनभद्र जनपद के रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र से प्रेम, साहस और कानून की मिसाल पेश करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बालिग प्रेमी युगल ने परिजनों के विरोध और लगातार मिल रही धमकियों के बावजूद मंदिर में विवाह कर नई जिंदगी की शुरुआत की। बताया जा रहा है कि मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाली युवती को उसके परिजनों द्वारा करीब एक माह तक घर में कैद कर प्रताड़ित किया गया था।
किसी तरह मौका पाकर युवती अपने प्रेमी के साथ रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पहुंची और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। परिजनों के विरोध और सामाजिक दबाव के चलते मामला लगातार तूल पकड़ता गया, लेकिन प्रेमी युगल अपने फैसले पर अडिग रहा। आखिरकार दंडित बाबा मंदिर परिसर में हिंदू रीति-रिवाज के साथ दोनों का विवाह संपन्न कराया गया।
मीडिया और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में प्रेमी युगल ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई।








