230 खोए मोबाइल जीआरपी ने बरामद कर धारकों को लौटाए

By Liberal Media

Published On:

Date:

वाराणसी। वाराणसी जीआरपी पुलिस ने एक बार फिर सराहनीय कार्य करते हुए विभिन्न जनपदों से यात्रा के दौरान गुम हुए 230 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली धारकों को वापस सौंपे हैं। जीआरपी की इस बड़ी सफलता से मोबाइल धारकों के चेहरे पर खुशी साफ़ देखने को मिली।

जानकारी के अनुसार, अलग-अलग स्थानों से आए यात्रियों के मोबाइल ट्रेन और रेलवे परिसर में खो गए थे। मोबाइल गुम होने के बाद अधिकांश लोगों ने उन्हें वापस मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन जीआरपी पुलिस की सक्रियता और तकनीकी प्रयासों के चलते यह संभव हो सका।

आज जीआरपी कार्यालय में मोबाइल धारकों को बुलाकर उनके मोबाइल फोन उन्हें सौंपे गए। अपने खोए हुए मोबाइल पाकर सभी धारकों ने जीआरपी प्रशासन का आभार व्यक्त किया और कहा कि इतने लंबे समय बाद मोबाइल वापस मिलने की उन्हें कोई उम्मीद नहीं थी, लेकिन पुलिस की मेहनत से उन्हें उनका सामान वापस मिल सका।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights