वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने प्रियंका गांधी वाड्रा के जन्मदिन के अवसर पर वाराणसी में भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार संविधान को कमजोर करने, गरीबों के अधिकार छीनने और लोकतांत्रिक संस्थाओं को प्रभावित करने का लगातार प्रयास कर रही है।
प्रमोद तिवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को समाप्त करने की साजिश रच रही है और एसआईआर के माध्यम से वोटर लिस्ट में हेरफेर कर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी।
उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 24 जनवरी से सीतापुर से “संविधान संवाद महापंचायत” की शुरुआत करेगी, जिसके माध्यम से भाजपा सरकार की नीतियों को आम जनता के सामने बेनकाब किया जाएगा।
पंचायत चुनाव 2026 को लेकर प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह तैयार है ।








