प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस ने किया 100 दिनों की कार्ययोजना का शंखनाद

By Liberal Media

Published On:

Date:

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के जन्मदिन के अवसर पर बांदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 100 दिनों की कार्ययोजना का शंखनाद किया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पार्टी हाईकमान के निर्देश पर आगामी 100 दिनों के भीतर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम और आंदोलन कांग्रेस द्वारा प्रदेश भर में चलाए जाएंगे। संविधान संवाद पंचायतों के माध्यम से भाजपा की कार्यशैली और नीतियों को आम जनमानस के सामने रखा जाएगा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिए प्रदेश में 30 महापंचायतों का आयोजन किया जाएगा।

कांग्रेस नेताओं ने मनरेगा को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, जिसे 2 फरवरी 2006 को ऐतिहासिक रूप से लागू किया गया था, उसके स्वरूप से भाजपा ने छेड़छाड़ कर मजदूरों के साथ छलावा किया है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights