सेवानिवृत्ति के बाद जरूरतमंदों की सेवा सबसे पुनीत कार्य – आर.एस. मिश्रा

By Liberal Media

Published On:

Date:

उपनगर गोला के वार्ड संख्या 13 अंतर्गत कटया टोला में मानवता और सेवा भाव की मिसाल देखने को मिली। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में उपनिरीक्षक पद पर सेवारत जवान के पिता एवं सेवानिवृत्त एडीओ (कृषि) रमाशंकर राय द्वारा सीआरपीएफ भाईचारा कमेटी के तत्वावधान में 51 गरीब व असहाय जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।

कंबल वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार आर.एस. मिश्रा ने कहा कि किसी विभाग में पूरी निष्ठा से सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त होकर अपने पैतृक गांव में रहकर जरूरतमंदों की सेवा करना, वह भी बिना किसी राजनीतिक स्वार्थ के, अत्यंत पुनीत और प्रेरणादायक कार्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे समाजसेवियों से हम सभी को सीख लेने की आवश्यकता है, ताकि समाज के कमजोर वर्ग की सहायता निस्वार्थ भाव से की जा सके।

कार्यक्रम के आयोजक रमाशंकर राय ने उपस्थित सभी अतिथियों और ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights