वारंटी अभियुक्त को कोतवाली पुलिस ने दबोचा

By Liberal Media

Published On:

Date:

शाहजहाँपुर। अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने एक लंबे समय से वांछित वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया।
​पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले भर में वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने सोमवार को दबिश देकर पवन उर्फ विकासपाल उर्फ राजू (40 वर्ष), निवासी मोहल्ला सिंजई को उसके निवास क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ विभिन्न न्यायालयों से वारंट जारी थे।
​गिरफ्तारी करने वाली टीम में मुख्य रूप से उप-निरीक्षक भूपेन्द्र राणा और कांस्टेबल रोहित कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights