महात्मा गांधी को मिटाया नहीं जा सकता, उनकी सोच आज भी योजनाओं में जीवित है – प्रो. एसपी सिंह बघेल

By Liberal Media

Published On:

Date:

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि महात्मा गांधी को इस देश से कोई मिटा नहीं सकता। उनकी विचारधारा आज भी देश की हजारों योजनाओं और संस्थानों के माध्यम से जीवित है। उन्होंने कहा कि जो लोग संविधान पर हमले का आरोप लगाते हैं, वही स्वयं संवैधानिक मर्यादाओं को तोड़ने का काम कर रहे हैं।

प्रो. बघेल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसलों के बाद प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के खिलाफ नारे लगना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने जेएनयू जैसे संस्थानों में देश विरोधी विचारधाराओं को समर्थन दिए जाने के मुद्दे को भी उठाया और कहा कि ऐसे मामलों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने गरीब और मजदूर को केंद्र में रखकर नीतियाँ बनाई हैं। गरीब कल्याण योजनाओं के चलते भूख से मौत जैसी घटनाएँ लगभग समाप्त हो गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, पोषण और रोजगार को एक साथ जोड़कर काम किया गया है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights