शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में डॉन एंड डोना कॉन्वेंट स्कूल के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक ओसीएफ में इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत था और ड्यूटी से घर लौट रहा था।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चिनौर गांव का निवासी बताया जा रहा है। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात वाहन और फरार चालक की तलाश में जुटी है। घटना ने शहर की सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।








