पूर्व सैनिक सतपाल शर्मा का प्रेरणादायक सेवा अभियान● गरीब व अनाथ छात्राओं को 30 साइकिलें वितरित, अब तक 17 लाख से अधिक की धनराशि जनकल्याण में समर्पित

By Liberal Media

Published On:

Date:

शाहजहांपुर। पूर्व सैनिक सतपाल शर्मा द्वारा समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए रविवार को ब्रिगेड स्टेशन क्वार्टर में आयोजित कार्यक्रम में 30 गरीब व अनाथ छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर भारत सिंह रावत व विशिष्ट अतिथि एडम कमांडेंट जगवीर सिंह जागलान उपस्थित रहे।
पूर्व सैनिक सतपाल शर्मा अब तक प्रधानमंत्री राहत कोष में ₹8.53 लाख, मुखबधिर व कैंसर पीड़ित बच्चों की संस्था को सहयोग तथा कुल 171 साइकिलें दान कर चुके हैं। साइकिल वितरण के बाद अतिथियों ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इस पुनीत कार्य के लिए सतपाल शर्मा का अभिनंदन किया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights