लखनऊ में आज यूपी एआई एंड हेल्थ इनोवेशन कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्र सरकार के वाणिज्य, उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के राज्य मंत्री जितिन प्रसाद और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाग लिया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को स्वास्थ्य सेवाओं में और अधिक सुदृढ़ करने तथा तकनीक के बेहतर उपयोग पर व्यापक चर्चा करना रहा।
केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में होने वाले एआई इंपैक्ट समिट से पहले लखनऊ में आयोजित यह कॉन्फ्रेंस बेहद उपयोगी साबित होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से भारत का टेक डेस्टिनेशन साबित हो रहा है।










