हरदोई में थाने के अंदर पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, विवेचक और महिला सिपाही सस्पेंड

By Liberal Media

Published On:

Date:

यूपी के हरदोई से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस अभिरक्षा में थाने के अंदर ही एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हैरानी की बात यह है कि महिला की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके ही पति ने की। घटना के बाद आरोपी पति को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि महिला पांच दिन पहले अपने प्रेमी के साथ चली गई थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर थाने लाया था और विधिक कार्रवाई की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान थाने के अंदर ही पति ने महिला को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस गंभीर लापरवाही के मामले में एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विवेचक और ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षी को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच अब एडिशनल एसपी को सौंपी गई है।

एसपी अशोक कुमार मीणा ने साफ कहा है कि यदि जांच में कोई अन्य अधिकारी या कर्मी दोषी पाया गया, तो उसको छोडा नही

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights