शाहजहाँपुर। शहर के प्रताप एन्क्लेव स्थित विजन इंटरनेशनल स्कूल में एक भव्य वास्तु वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें वास्तु, अध्यात्म और ऊर्जा विज्ञान पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में वास्तु सलाहकार, अंकशास्त्री (न्यूमरोलॉजिस्ट), टैरो कार्ड रीडर एवं ऑरा स्कैनिंग स्पेशलिस्ट दीपमाला रस्तोगी ने मुख्य वक्ता के रूप में सहभागिता की। उनके अध्यात्म और ऊर्जा संतुलन से जुड़े विचारों को उपस्थित लोगों ने सराहा।
वर्कशॉप की शुरुआत वरिष्ठ पंडितों—प्रसिद्ध पंडित सुनील शास्त्री जी और पंडित आशुतोष जी—के सम्मान से हुई। आयोजकों द्वारा उन्हें शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया तथा उनका आशीर्वाद लिया गया।
अपने संबोधन में दीपमाला रस्तोगी ने बताया कि किस प्रकार घर और कार्यस्थल का वास्तु व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति और जीवन की दिशा को प्रभावित करता है। उन्होंने सूक्ष्म ऊर्जाओं के प्रभाव, ऑरा स्कैनिंग (Aura Scanning) और सकारात्मक ऊर्जा संतुलन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जीवन में सुधार के लिए सरल व व्यवहारिक उपाय साझा किए।








