निर्माणाधीन दीवार गिरने से मजदूर की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

By Liberal Media

Published On:

Date:

बदायूं। जनपद बदायूं के उसैहत कस्बे के पास एक दर्दनाक हादसे में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार थाना उसैहत क्षेत्र के गांव ककरूआ निवासी सबदपाल पुत्र सियाराम, उसका चचेरा भाई नन्हे पुत्र कुंवरपाल और सर्वेश पुत्र राम सिंह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। तीनों मोहम्मद मियां के निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे। इसी दौरान मकान का कुछ सामान उठाने के लिए वे दीवार के पास पहुंचे। उसी समय पास में जेसीबी मशीन चल रही थी, जिसके कंपन से अचानक निर्माणाधीन दीवार भरभराकर गिर गई।

हादसे में सबदपाल और नन्हे दीवार के नीचे दब गए, जबकि सर्वेश गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही सबदपाल ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि निर्माणाधीन दीवार गिरने से मजदूर की मौत हुई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मु

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights