दिल्ली से बिहार जा रही बस का टायर फटा, मैनपुरी में पलटी बस

By Liberal Media

Published On:

Date:

2 यात्रियों की मौत, 60 से अधिक घायल
मैनपुरी (उत्तर प्रदेश)।
दिल्ली से बिहार जा रही एक निजी यात्री बस शुक्रवार तड़के उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गई। बस का अचानक टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 60 से अधिक यात्री घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, यूपीडा और एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल सैफई मेडिकल कॉलेज और मैनपुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी, तभी अचानक तेज धमाके के साथ टायर फट गया और बस पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बस चालक से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण टायर फटना बताया जा रहा है, हालांकि पूरे मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights