वाराणसी जिले के सेवापुरी विकास खंड अंतर्गत तक्खू की बावली बाजार में स्थानीय व्यापारियों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का नेतृत्व व्यापार मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह उर्फ बबलू ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी, संगठन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके उपरांत व्यापार मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह बबलू द्वारा मुख्य अतिथि सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों का पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।
बैठक को वाराणसी जिला व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष एन.पी. उर्फ नन्हे जायसवाल ने संबोधित किया








