जी रामजी योजना से ग्रामीणों को 125 दिन का गारंटीशुदा रोजगार

By Liberal Media

Published On:

Date:

मथुरा। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री एवं मथुरा जनपद के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने कैबिनेट से ‘जी रामजी योजना’ विधेयक पारित करा दिया है। इस योजना के तहत ग्रामीण मजदूरों को अब 125 दिनों का गारंटीशुदा रोजगार मिलेगा और उनकी मजदूरी का साप्ताहिक भुगतान सीधे बैंक खाते में किया जाएगा।

रविवार को मथुरा में आयोजित विकसित भारत–जी रामजी जनजागरण अभियान के तहत प्रेसवार्ता में संदीप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2047 तक विकसित भारत का सपना गांवों के समग्र विकास से ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार केवल मजदूर और किसान की बात नहीं करती, बल्कि उनकी मेहनत, पसीने और आत्मसम्मान को अपनी नीतियों का केंद्र मानती है।

प्रभारी मंत्री ने बताया कि अब तक मनरेगा के तहत 100 दिन का रोजगार मिलता था, जिसे बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights