दिल्ली निवासी हिंदू युवती के मुस्लिम युवक से विवाह के बाद चल रहे रिसेप्शन को हिंदू संगठनों ने रुकवाया, कोतवाली पहुंचकर जमकर किया प्रदर्शन

By Liberal Media

Published On:

Date:

शाहजहांपुर। दिल्ली निवासी एक हिंदू युवती का मुस्लिम युवक से विवाह होने के बाद शाहजहांपुर में आयोजित किए जा रहे रिसेप्शन (वालिमा) कार्यक्रम को हिंदू संगठनों ने मौके पर पहुंचकर रुकवा दिया। इसके बाद हिंदू संगठन के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे, जहां पुलिस के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के शाहदरा स्थित बिहारी कॉलोनी निवासी सोहनलाल कश्यप की पुत्री का विवाह शाहजहांपुर के गर्रा फाटक निवासी अदनान अंसारी पुत्र डॉक्टर नसीम अंसारी के साथ हो चुका था। विवाह के उपरांत वेलकम मैरिज लॉन में रिसेप्शन कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान हिंदू संगठनों को इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और कार्यक्रम का विरोध शुरू कर दिया।

विरोध का नेतृत्व कर रहे हिंदू नेता व राज्यसभा सदस्य राजेश अवस्थी ने आरोप लगाया कि शाहजहांपुर में लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights